Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
kosisamachaar
ऐसे ढोंगी बाबा का इलाज कौन करेगा, मासूम के साथ हैवानियत
Kahara, Saharsa
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
रद्दी पड़े कागज से आ रही दुर्गंध के बीच संचालित हो रहा है आधार कार्ड सेंटर, लोगों को हो रही है भारी परेशानी, समुचित समाधान की लोगों ने की मांग.. Saharsa Police Saharsa District Administration Saharsa Jn. कोसी समाचार Transport Department, Government of Bihar swachh sahuriya banma itahari Saharsa #bihar
Kahara, Saharsa | Oct 6, 2026
नीरज कुमार नीतीश जी के समर्थन की बात झूठ बोल रहे हैं। अगर नीतीश जी मीडिया के सामने नीरज कुमार के समर्थन की बात कह दें, तो जन सुराज अपना उम्मीदवार वापस ले लेगा: प्रशांत किशोर
Kahara, Saharsa | Oct 6, 2026
*अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल : 'एक मुट्ठी अनाज' से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत* *अमनौर (सारण) | 06 अक्टूबर 2026 |* बाढ़ की त्रासदी के बीच अमनौर प्रखण्ड की जीविका दीदियों ने मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की है। प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार के नेतृत्व में ‘एक मुट्ठी अनाज' अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। यह अभियान आज अपहर पंचायत के अपहर, विशुनपुर, सलखुआँ, जलालपुर एवं अन्य गाँवों की जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया। अभियान के तहत सभी जीविका समूहों की दीदियों से स्वेच्छा से एक मुट्ठी अनाज दान करने का आग्रह किया गया। एकत्रित सामग्री को ढोलाहीं कैथल के भाथा मठिया एवं सोन्हों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही कल बसतपुर एवं अमनौर कल्याण के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भी जीविका दीदियों के सहयोग से राहत सामग्री पहुँचाई गई थी। दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को इस नेक पहल में लगभग 72 समूहों की 158 जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया संपन्न बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए आज 06 अक्टूबर 2026 को नामांकन की अंतिम तिथि रही। आज विभिन्न अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज तक कुल 27 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, जबकि 09 अक्टूबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। इसके बाद 23 अक्टूबर 2026 को मतदान एवं 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026
*अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल : 'एक मुट्ठी अनाज' से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत* *अमनौर (सारण) | 06 अक्टूबर 2026 |* बाढ़ की त्रासदी के बीच अमनौर प्रखण्ड की जीविका दीदियों ने मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की है। प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार के नेतृत्व में ‘एक मुट्ठी अनाज' अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। यह अभियान आज अपहर पंचायत के अपहर, विशुनपुर, सलखुआँ, जलालपुर एवं अन्य गाँवों की जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया। अभियान के तहत सभी जीविका समूहों की दीदियों से स्वेच्छा से एक मुट्ठी अनाज दान करने का आग्रह किया गया। एकत्रित सामग्री को ढोलाहीं कैथल के भाथा मठिया एवं सोन्हों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही कल बसतपुर एवं अमनौर कल्याण के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भी जीविका दीदियों के सहयोग से राहत सामग्री पहुँचाई गई थी। दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को इस नेक पहल में लगभग 72 समूहों की 158 जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। वहीं आज 06 अक्टूबर को अपहर पंचायत की 85 समूहों की लगभग 295 जीविका दीदियों ने इस अभियान में भाग लेकर इसे और व्यापक बना दिया। इस अभियान का नेतृत्व भारत संकुल संघ की अध्यक्ष बिध्यंती देवी एवं हिंदुस्तान संकुल संघ की अध्यक्ष ललाती देवी कर रही हैं। उनके साथ शोभा देवी, अनामिका कुमारी, सीमा देवी, चंदा देवी, वीणा यादव, आरती देवी, रूपा देवी सहित सैकड़ों जीविका दीदियाँ सक्रिय रूप से जुड़ कर मदद कर रही हैं। जमीनी स्तर पर इस कार्य को सफल बनाने के लिए सामुदायिक समन्वयक नीरज कुमार एवं निक्की कुमारी लगातार मौजूद रहकर सहयोग कर रहे हैं। दान के रूप में सिर्फ चावल ही नहीं, बल्कि सब्जी, चूड़ा, बिस्कुट, आटा, आलू सहित अन्य खाद्य सामग्री भी एकत्रित की गई है, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत मिल सके। इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि अमनौर प्रखण्ड के अन्य सभी संकुल संघों द्वारा भी इस अभियान को चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बाढ़ प्रभावित घरों तक मदद पहुँचाई जा सके। इस पहल की सराहना करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा, “जीविका का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना भी है। अमनौर की दीदियों द्वारा 'एक मुट्ठी अनाज' के रूप में शुरू की गई यह पहल उसी भावना का प्रतीक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमनौर के अलावा अन्य प्रखण्ड भी इस अभियान से जुड़ेंगे और जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाएंगे। मैं सभी दीदियों को इस नेक कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ।”
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026
*अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग* द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा-डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय, अंबेडकर कल्याण छात्रावास, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के बारे में जानकारी देने के लिये जिला कल्याण पदाधिकारी, सारण श्री सुरेश कुमार जिला प्रशासन, सारण के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगे। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिये निर्धारित समय पर जिला प्रशासन, सारण के फेसबुक पेज से जुड़ें। दिनांक: 06 सितम्बर 2026 समय: 02:00 PM जिला प्रशासन, सारण
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026
सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले सहयोग शिविर के तहत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन एवं संचालन किया गया। सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना तथा उनका नियमानुकूल एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। शिविर में आमजन द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया। प्राप्त मामलों को अभिलेखित करते हुए उनके निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। आज आयोजित सहयोग शिविर के तहत निम्नलिखित प्रखंडों एवं पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया— 1. मशरक प्रखंड – बहरौली पंचायत 2. पानापुर प्रखंड – बसहीया पंचायत 3. तरैया प्रखंड – माधोपुर पंचायत 4. इसुआपुर प्रखंड – लौवा पंचायत 5. बनियापुर प्रखंड – बनियापुर पंचायत 6. लहलादपुर प्रखंड – बसही पंचायत 7. एकमा प्रखंड – फुचटी कला पंचायत 8. मांझी प्रखंड – लेजुआर पंचायत 9. जलालपुर प्रखंड – कुमना पंचायत 10. रिविलगंज प्रखंड – दक्षिणवारी चक्की पंचायत 11. छपरा सदर प्रखंड – जलालपुर पंचायत 12. नगरा प्रखंड – अफौर पंचायत 13. मढ़ौरा प्रखंड – मिर्जापुर पंचायत 14. अमनौर प्रखंड – रायपुरा पंचायत 15. मकेर प्रखंड – कैतुका लच्छी पंचायत 16. परसा प्रखंड – पचरुखी पंचायत 17. दरियापुर प्रखंड – नथाछपरा पंचायत 18. गरखा प्रखंड – मीरपुर जुअरा पंचायत 19. दिघवारा प्रखंड – बरुआ पंचायत 20. सोनपुर प्रखंड – भरपूरा पंचायत जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनने, उनका अभिलेख संधारित करने तथा संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखे चारे की लगातार व्यवस्था ================= सारण, 6 अक्टूबर 2026 ================= बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन के लिए जिला प्रशासन, सारण द्वारा लगातार सूखे चारे की व्यवस्था की जा रही है। पिकअप वाहनों के माध्यम से जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में चारा पहुंचाकर पशुपालकों के बीच वितरित किया जा रहा है, ताकि बाढ़ की स्थिति में पशुओं के लिए चारे की कमी न हो।
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026