टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में फर्जी सोशल मीडिया संदेशों से बचने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
टीकमगढ़ पुलिस ने आज शनिवार को ग्रामीण इलाकों में मानव दुर्व्यापार पर और साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेष कर महिलाओं बच्चों और युवाओं को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मानव तस्करी के नए तरीकों से अवगत कराना और उनसे बचाव व रोकथाम की जानकारी देना था। साइबर हेल्पलाइन 1930 और 112 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।