गुमला: नियमों को ताक पर रखकर स्कूली बच्चों की ढुलाई, हादसे में छात्रा बाल-बाल बची
Gumla, Gumla | Aug 19, 2026 शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। नियमों को ताक पर रखकर टोटो और अन्य वाहनों में बच्चों को स्कूल लाया-ले जाया जा रहा है। जिन वाहनों से बच्चों की ढुलाई की जा रही है उनमें सुरक्षा के लिए आवश्यक जाली समेत अन्य इंतजाम कई जगह नजर नहीं आते। इसके बावजूद परिवहन विभाग और संबंधित विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रभावी कार्रवाई