मधुपुर नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सहित वीएसटी,एफएसटी और एसएसटी टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।