मुरैना: खड़ियार गांव के खेतों में लगे बिजली के खंभों से तार चोरी, पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि
Morena, Morena | May 6, 2026 मुरैना जिले के दिमनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात चोरों ने बिजली व्यवस्था को ठप कर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिमनी फीडर से निकलने वाली 33 केवी लाइन के तहत आने वाले खड़ियार गांव के आसपास लगे बिजली के खंभों से अज्ञात चोरों द्वारा बिजली के करीब 8 खंभों के तार काट लिए गए और चोरों ने पूरी लाइन को ही क्षतिग्रस्त कर दिया है।