फर्रुखाबाद: किसान संगठन की आड़ में कुछ लोग काले कारनामे छुपाकर किसान संगठनों को बदनाम कर रहे हैं, अधिवक्ताओं ने डीएम से की शिकायत
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर अधिवक्ता दिनेश दुबे ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर डीएम डॉ अंकुर लाठर को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। अधिवक्ता दिनेश दुबे ने मामले पर गुरुवार को प्रार्थना पत्र के आधार पर बताया। कि कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग किसान संगठनों में जुड़कर अपने आप को बचा रहे हैं।किसान संगठनों को बदनाम कर रहे हैं।जिससे किसान संगठनों की छवि खराब हो रही।