इंदरगढ़: ग्राम राजीव नगर कंजर डेरा पर आबकारी और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, 1200 लीटर लहान नष्ट, एक महिला गिरफ्तार
*इंदरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार शाम करीब 5 बजे लांच थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग ने राजीव नगर स्थित कंजर डेरा पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ड्रमों में भरा करीब 1200 लीटर गुड़ लहान जब्त कर नष्ट किया तथा 15 लीटर कच्ची शराब जब्त की। जब्त शराब, लहान एवं उपकरणों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये है