जशपुर: जशपुर में बेटे ने पीट-पीटकर मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ाटोली में एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना 7 नवंबर की देर रात की है। खाना मांगने की बात पर हुए विवाद में आरोपी रोशन मिंज उर्फ जिंदल (22) ने अधजली लकड़ी से मां के हाथ, पैर और पीठ पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला वेनेदिक्ता कुजूर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई