दिनांक 31/10/2026 को भारत के प्रथम गृह मंत्री और ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), रक्सौल के वाहिनी मुख्यालय तथा सीमा चौकियों में साइकिल रैली एवं एकता दौड़ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 47वीं वाहिनी एस.एस.बी., रक्सौल के कमांडेंट श्री संजय पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों सहित समस्त बलकार्मिको को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की आधिकारिक शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त, 47वीं वाहिनी की समस्त सीमा चौकियों में तैनात बल कर्मियों ने भी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
Raxaul, East Champaran | Oct 31, 2026