नाथनगर: नाथनगर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, मायागंज अस्पताल में भर्ती
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महारथचक निवासी धर्मा देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आरुषि कुमारी की शादी वर्ष 2020 में चंपानगर निवासी विवेक कुमार के साथ हिंदू रीति से की थी।