जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के मिनी सभागार में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत अंतरजातीय विवाह एवं दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा योजनाओं के तहत अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने तथा पात्र लाभुकों को ससमय लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जीवन प्रमाणीकरण के लिए लंबित 12,404 पेंशनधारियों का शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के अंतर्गत 526, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के अंतर्गत 119, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के अंतर्गत 23 तथा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत 16 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। सभी प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति दी जा चुकी है।
दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत 04 आवेदन पूर्व से लंबित था, जिसे इस माह स्वीकृत कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘संबल’ के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित ट्राइसाइकिल हेतु 46 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 44 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण गृह में 9 गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति, जल निकासी हेतु नाली निर्माण, पर्यवेक्षण गृह परिसर के आसपास नियमित पुलिस गश्ती तथा शिक्षक की प्रतिनियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई, Children in Street Situations के बच्चों के पुनर्वास की स्थिति, मानव तस्करी की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा बाल श्रम से विमुक्त कराए गए बच्चों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने परवरिश योजना से संबंधित पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान किसी भी मामले की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बच्चों तक पहुंचने तथा मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने समिति को सभी बच्चों से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Banka, Bihar | Sep 23, 2026