जिला पदाधिकारी , बांका के निदेश के आलोक में दिनांक 23.09.2026 को जिला निबंधन एव परामर्श केंद्र बाँका में जिले के शिक्षा सेवक /तालमी मरकज़ के साथ मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की अपेक्षित प्रगति हेतु बैठक जिला योजना पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई । यह बैठक 22 से 25 सितंबर तक अलग अलग प्रखंड के साथ आयोजित हो रही है । आज रजौन, बाराहाट और बौंसी के शिक्षा सेवक/तालमी मरकज़/ KRP के साथ की बैठक गईं हैं।
प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बाँका द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत वैसे बेरोजगार युवा एवं युवती जो इंटरमीडिएट /स्नातक उत्तीर्ण हैं और जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।उन्हें रोजगार ढूंढ़ने हेतु प्रत्येक माह 1000 रुपए अधिकतम 2 वर्ष तक दिया जाता है। साथ ही तीन माह का कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
जिला योजना पदाधिकारी बांका द्वारा सभी को कम से कम 10 आवेदन करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बताया गया कि वर्तमान माह से हीं पात्र अभ्यर्थी को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र को भेजना सुनिश्चित करें ताकि उनको योजना अंतर्गत आच्छादित किया जा सके।
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं सिंगल विंडो ऑपरेटर आदि उपस्थित थें |
#CMSamrat
#samratchoudhary
Banka, Bihar | Sep 23, 2026