आज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचना के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में सुइया एवं बौंसी थाना अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 04 वाहनों को जब्त किया गया तथा लगभग ₹5.40 लाख का दंड अधिरोपित किया गया।
समाहर्ता, बांका द्वारा अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से सघन छापेमारी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाई लगातार जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Banka, Bihar | Sep 23, 2026