प्रतापगढ़: पी जी कॉलेज पट्टी प्रतापगढ़ में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कुलपति और अनुभवी शिक्षकों ने रखे विचार
जितनी प्रवर्धन की क्षमता नारी शक्ति में होती है उतनी क्षमता किसी अन्य शक्ति में नहीं होती है। नारी शक्ति के बगैर न परिवार चल सकता है और न समाज आगे बढ़ सकता है और न ही राष्ट्र का उत्थान हो सकता है। उक्त बातें स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी, प्रतापगढ़ में दिनांक 22 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कुलपति ने व्यक्त की।