प्रतापगढ़: महुली गांव के युवक ने पड़ोसी द्वारा प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोपों की शिकायत एसपी से की
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी शिवजीत पांडे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी दबंग व्यक्ति है। जो आए दिन उसे प्रताड़ित करता है तीन दिन पूर्व उसे असलहा लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह परिवार समेत घर में भाग कर उसने अपनी जान बचाई। मंगलवार को शाम करीब 3:30 बजे पीड़ित एसपी से शिकायत की है।