प्रतापगढ़: कंधई थाना के भरथीपुर गांव में बेटी पैदा होने पर ससुरालवालों ने महिला को घर से भगाया, एसपी से की शिकायत
कंधई थाना के भरथीपुर गांव की रहने वाली रेखा सरोज ने मंगलवार दोपहर 2.50 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि उसकी शादी सुल्तानपुर जिले के शेखरपुर गांव के विक्रमजीत सरोज के साथ हुई है। 7 माह पहले उसे एक पुत्री पैदा हुई। इसके बाद से पति ,सास ,ससुर उलाहना देकर पहले तो मारापीटा और उसके बाद घर से भगा दिए। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिया है।