प्रतापगढ़: देहात कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती के साथ गैंगरेप, केस दर्ज न होने पर एसपी से न्याय की गुहार
देहात कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती ने मंगलवार दोपहर 2.40 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया की एक सप्ताह पूर्व इलाके के रहने वाले 4 लोगो अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत के बावजूद भी देहात कोतवाली ने केस नहीं दर्ज किया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है और कहा कि यदि उसे न्याय नही मिलेगा तो वह आत्मदाह करने पर मजबूर होगी ।