बीना: नई बस्ती स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिला बंद, शिकायत के बाद मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पहुंचे
Bina, Sagar | Feb 19, 2024 इंदिरा गांधी वार्ड नई बस्ती में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र समय से नहीं खुलने की वजह से स्थानीय लोग परेशान है। शिकायत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचे और बीएमओ को बुलाकर मामले से अवगत कराया।