बीना: नगर पालिका परिषद का नपा अध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों के साथ किया निरीक्षण, सब इंजीनियर सहित 25 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
Bina, Sagar | Feb 19, 2024 नगर पालिका परिषद का आज नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने वार्ड पार्षदों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब इंजीनियर सहित 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसके बाद उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक कर समय से नगर पालिका कार्यालय पहुंचे हेतु समझाइश दी। पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने बताया पांच कर्मचारियों को नोटिस दिया जा रहा है।