बीना: खुरई गेट ओवर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से गाय घायल, गौ सेवा समिति ने मौके पर किया उपचार
Bina, Sagar | Feb 18, 2024 खुरई गेट ओवर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से गाय घायल हो गई। गाय को घायल अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना गौ सेवा समिति को दी,सूचना मिलते ही मौके पर गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए और मौके पर ही घायल गाय का उपचार किया गया। उपचार के पश्चात गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जिससे गाय को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।