बीना: नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Feb 19, 2024 53 वर्षीय गौतम पिता परशुराम निवासी बिहार जो नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया दाल मिल में काम करने आया था और काम करते समय पेट दर्द होने के बाद मौत हो गई। सूचना मिलते ही बीना थाने से एएसआई नंद जी यादव मौके पर पहुंचे और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया,जहां पर पुलिस ने पंचरामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।