बीना: आगासौद रोड मोतीचूर नदी किनारे जुआ खेल रहे पांच जुआरी गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
Bina, Sagar | Feb 18, 2024 आगासौद रोड मोतीचूर नदी किनारे जुआ खेला जा रहा है, सूचना मिलते ही मौके पर बीना थाने से जवान पहुंच गए और मौके से आरोपी राजेश विशाल दुर्गेश शरद एवं शिवराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 2760 रुपए एवं ताश की गड्डी जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है