Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
Ipl

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होना लोकतंत्र पर प्रहार : Adv Surjeet Sharma Bharmouri सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 10 जून 2026 जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था पर गंभीर प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज करने का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। सुरजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि "वोट चोरी नहीं, बल्कि राज्यसभा सीट चोरी की गई है।" उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया गया, उससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा स्वयं को महिला हितैषी बताती है, लेकिन एक शिक्षित, गांधीवादी विचारधारा की प्रतिनिधि और जेएनयू की पूर्व स्कॉलर मीनाक्षी नटराजन के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह भाजपा के दावों की वास्तविकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में ऐसे कई लोग संसद और विधानसभाओं तक पहुंच चुके हैं जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, जबकि एक गांधीवादी महिला नेता को संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संवैधानिक संस्था की बजाय "मोदी-शाह के पिंजरे का तोता" बनकर रह गया है, जिससे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले नागरिक इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय से निष्पक्ष न्याय की अपेक्षा करते हैं। उन्हें विश्वास है कि न्यायपालिका संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए उचित निर्णय देगी। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। लोकतंत्र को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। बाइट: सुरजीत शर्मा भरमौरी, जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा। #Chamba #Congress #SurjitSharmaBharmouri #MeenakshiNatarajan #RajyaSabhaElection #Democracy #HimachalNews #ChambaNews #PoliticalNews #PangiLiveNews #BreakingNews #CongressParty #ElectionCommission #SupremeCourt #HimachalPradesh

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

MORE NEWS

चम्बा चामुंडा माता मंदिर के पास जंगल में लगी भीषण आग, आखिर कौन है जो जंगल बर्बाद करने में तुला हुआ है।

चम्बा चामुंडा माता मंदिर के पास जंगल में लगी भीषण आग, आखिर कौन है जो जंगल बर्बाद करने में तुला हुआ है।

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

बालिकाओं को एचपीवी टीके से मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा : अमित मैहरा

जिला में 1 जून से 30 जुलाई तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा, 28 जून को 50,759 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

सुरेंद्र ठाकुर | चम्बा | 10 जून 2026

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय चम्बा में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान, सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा तथा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने कहा कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अभिभावकों और छात्राओं को टीके के महत्व के बारे में जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 5,992 बालिकाएं चिन्हित की गई हैं, जिनमें से अब तक 1,729 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 35 प्रतिशत है।
अमित मैहरा ने बताया कि बाजार में 8 से 10 हजार रुपये तक की कीमत वाली यह वैक्सीन सरकार द्वारा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि पात्र बालिकाओं के लिए यू-विन पोर्टल पर प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने जानकारी दी कि जिला भर में 1 जून से 30 जुलाई तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उप-स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस और जिंक टैबलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले परिवारों तक घर-घर जाकर ओआरएस और जिंक टैबलेट्स वितरित करेंगी तथा अभिभावकों को ओआरएस घोल तैयार करने और उसके सही उपयोग की जानकारी देंगी। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं।
बैठक में आगामी 28 जून को आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक की आयु के 50,759 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करेंगी।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक बलदेव दत्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा, जिला खेल अधिकारी रुपेश कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिरक्षण डॉ. वैभवी गुरंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बालिकाओं को एचपीवी टीके से मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा : अमित मैहरा जिला में 1 जून से 30 जुलाई तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा, 28 जून को 50,759 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक सुरेंद्र ठाकुर | चम्बा | 10 जून 2026 अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय चम्बा में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान, सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा तथा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने कहा कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अभिभावकों और छात्राओं को टीके के महत्व के बारे में जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 5,992 बालिकाएं चिन्हित की गई हैं, जिनमें से अब तक 1,729 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 35 प्रतिशत है। अमित मैहरा ने बताया कि बाजार में 8 से 10 हजार रुपये तक की कीमत वाली यह वैक्सीन सरकार द्वारा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि पात्र बालिकाओं के लिए यू-विन पोर्टल पर प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने जानकारी दी कि जिला भर में 1 जून से 30 जुलाई तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उप-स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस और जिंक टैबलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले परिवारों तक घर-घर जाकर ओआरएस और जिंक टैबलेट्स वितरित करेंगी तथा अभिभावकों को ओआरएस घोल तैयार करने और उसके सही उपयोग की जानकारी देंगी। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं। बैठक में आगामी 28 जून को आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक की आयु के 50,759 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करेंगी। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक बलदेव दत्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा, जिला खेल अधिकारी रुपेश कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिरक्षण डॉ. वैभवी गुरंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

चंबा में हॉकी स्टिक से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप

मारपीट मामले में पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया

चंबा शहर में एक व्यक्ति पर हॉकी स्टिक से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र कुमार निवासी ककीयां, डाकघर उटीप, जिला चंबा ने आरोप लगाया है कि 5 जून की रात करीब 10:30 बजे मेन चौक चंबा स्थित एक दुकान  से सामान खरीद रहा था, तभी एक व्यक्ति के साथ बहस शुरू हो गई। विरोध करने पर उसे धक्का देकर नाली में गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी हॉकी स्टिक लेकर आया और उस पर कई वार किए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। यह सब वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।  
👇👇👇👇

चंबा में हॉकी स्टिक से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप मारपीट मामले में पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया चंबा शहर में एक व्यक्ति पर हॉकी स्टिक से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र कुमार निवासी ककीयां, डाकघर उटीप, जिला चंबा ने आरोप लगाया है कि 5 जून की रात करीब 10:30 बजे मेन चौक चंबा स्थित एक दुकान से सामान खरीद रहा था, तभी एक व्यक्ति के साथ बहस शुरू हो गई। विरोध करने पर उसे धक्का देकर नाली में गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी हॉकी स्टिक लेकर आया और उस पर कई वार किए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। यह सब वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। 👇👇👇👇

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

पंचायत चरौड़ी में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चम्बा, 10 जून
जिला चम्बा की ग्राम पंचायत चरौड़ी के स्थानीय निवासी अयूब खान ने जिला मुख्यालय चम्बा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोग लंबे समय से सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
अयूब खान ने बताया कि पंचायत के कई गांवों में सड़क सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, जिसके कारण लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता है।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं और शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि स्कूलों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए अयूब खान ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं। ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और आर्थिक नुकसान दोनों झेलने पड़ते हैं।
उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से पंचायत चरौड़ी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
अयूब खान ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और सरकार ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पंचायत के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों को भी उठाया और जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

पंचायत चरौड़ी में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, ग्रामीणों ने उठाई आवाज सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 10 जून जिला चम्बा की ग्राम पंचायत चरौड़ी के स्थानीय निवासी अयूब खान ने जिला मुख्यालय चम्बा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोग लंबे समय से सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अयूब खान ने बताया कि पंचायत के कई गांवों में सड़क सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, जिसके कारण लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं और शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि स्कूलों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए अयूब खान ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं। ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और आर्थिक नुकसान दोनों झेलने पड़ते हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से पंचायत चरौड़ी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। अयूब खान ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और सरकार ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पंचायत के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों को भी उठाया और जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026