Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
Ipl

Surjitsharmabharmouri

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होना लोकतंत्र पर प्रहार : Adv Surjeet Sharma Bharmouri 

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चम्बा, 10 जून 2026
 जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था पर गंभीर प्रहार बताया है।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज करने का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। सुरजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि "वोट चोरी नहीं, बल्कि राज्यसभा सीट चोरी की गई है।" उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया गया, उससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा स्वयं को महिला हितैषी बताती है, लेकिन एक शिक्षित, गांधीवादी विचारधारा की प्रतिनिधि और जेएनयू की पूर्व स्कॉलर मीनाक्षी नटराजन के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह भाजपा के दावों की वास्तविकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में ऐसे कई लोग संसद और विधानसभाओं तक पहुंच चुके हैं जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, जबकि एक गांधीवादी महिला नेता को संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
सुरजीत शर्मा भरमौरी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संवैधानिक संस्था की बजाय "मोदी-शाह के पिंजरे का तोता" बनकर रह गया है, जिससे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले नागरिक इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय से निष्पक्ष न्याय की अपेक्षा करते हैं। उन्हें विश्वास है कि न्यायपालिका संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए उचित निर्णय देगी।
सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। लोकतंत्र को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
बाइट: सुरजीत शर्मा भरमौरी, जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा।
#Chamba #Congress #SurjitSharmaBharmouri #MeenakshiNatarajan #RajyaSabhaElection #Democracy #HimachalNews #ChambaNews #PoliticalNews #PangiLiveNews #BreakingNews #CongressParty #ElectionCommission #SupremeCourt #HimachalPradesh

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होना लोकतंत्र पर प्रहार : Adv Surjeet Sharma Bharmouri सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 10 जून 2026 जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था पर गंभीर प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज करने का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। सुरजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि "वोट चोरी नहीं, बल्कि राज्यसभा सीट चोरी की गई है।" उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया गया, उससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा स्वयं को महिला हितैषी बताती है, लेकिन एक शिक्षित, गांधीवादी विचारधारा की प्रतिनिधि और जेएनयू की पूर्व स्कॉलर मीनाक्षी नटराजन के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह भाजपा के दावों की वास्तविकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में ऐसे कई लोग संसद और विधानसभाओं तक पहुंच चुके हैं जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, जबकि एक गांधीवादी महिला नेता को संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संवैधानिक संस्था की बजाय "मोदी-शाह के पिंजरे का तोता" बनकर रह गया है, जिससे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले नागरिक इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय से निष्पक्ष न्याय की अपेक्षा करते हैं। उन्हें विश्वास है कि न्यायपालिका संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए उचित निर्णय देगी। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। लोकतंत्र को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। बाइट: सुरजीत शर्मा भरमौरी, जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा। #Chamba #Congress #SurjitSharmaBharmouri #MeenakshiNatarajan #RajyaSabhaElection #Democracy #HimachalNews #ChambaNews #PoliticalNews #PangiLiveNews #BreakingNews #CongressParty #ElectionCommission #SupremeCourt #HimachalPradesh

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

Latest Surjitsharmabharmouri News Videos - Watch the Latest News of June 11, 2026 | Public App