चंबा में हॉकी स्टिक से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप
मारपीट मामले में पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया
चंबा शहर में एक व्यक्ति पर हॉकी स्टिक से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र कुमार निवासी ककीयां, डाकघर उटीप, जिला चंबा ने आरोप लगाया है कि 5 जून की रात करीब 10:30 बजे मेन चौक चंबा स्थित एक दुकान से सामान खरीद रहा था, तभी एक व्यक्ति के साथ बहस शुरू हो गई। विरोध करने पर उसे धक्का देकर नाली में गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी हॉकी स्टिक लेकर आया और उस पर कई वार किए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। यह सब वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
👇👇👇👇
Chamba, Chamba | Jun 10, 2026