
💥मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया है। भाजपा की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने यह फैसला लिया। कांग्रेस ने फैसले को अदालत में चुनौती देने का ऐलान किया है। इधर भाजपा पहले ही तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को मैदान में उतार चुकी है। वहीं नामांकन खारिज होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु ले जा रहा विमान भी रनवे से वापस लौट आया। पूरी खबर देखें... रिपोर्ट : दीपक वर्मा #MadhyaPradesh #RajyaSabhaElection #MeenakshiNatarajan #MaheshKewat #MPPolitics BreakingNews
Bandhogarh, Umaria | Jun 9, 2026

'अब सीट चोरी का सिलसिला शुरू... मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा का नामांकन निरस्त नहीं हुआ, बल्कि प्रजातंत्र की हत्या हुई है- राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा' #RajyaSabhaElection #MeenakshiNatarajan #VivekTankha #SeatChori #KaawKaawNews #MadhyaPradeshPolitics #DemocracyMurdered
Chapra, Saran | Jun 9, 2026

CM मोहन यादव की रणनीति सफल, तीसरी सीट पर भाजपा का दावा मजबूत #MadhyaPradeshPolitics #RajyaSabhaElection2026 #DrMohanYadav #BJP #Congress #MeenakshiNatarajan #MPNews #PoliticalNews #BreakingNews #JituPatwari #MadhyaPradesh #StatePolitics #BJPvsCongress #ElectionUpdate #BhindBreakingNews
Gormi, Bhind | Jun 9, 2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। तंखा ने इसे 'वोट चोरी नहीं, बल्कि सीधे सीट चोरी' करार देते हुए कहा कि यह प्रजातंत्र पर सरेआम डकैती है। उन्होंने साफ किया कि मीनाक्षी नटराजन पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी, सिर्फ एक नोटिस था। नामांकन की जांच उन्होंने खुद की थी और उसमें कोई गलती नहीं थी। इसके बावजूद बिना किसी ठोस केस के रिटर्निंग ऑफिसर ने सत्ता के दबाव में मनमानी करते हुए नामांकन रद्द कर दिया। विवेक तंखा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेस पार्टी से अपील की है कि इस तानाशाही के खिलाफ तुरंत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाए और इस पूरी साजिश को जनता के सामने बेनकाब किया जाए। चुनावी प्रक्रिया में प्रशासन के इस रवैये को लेकर अब सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। #MadhyaPradesh #Jabalpur #Congress #VivekTankha #MeenakshiNatarajan #Democracy #MPPolitics #BreakingNews #Election2026 #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jun 9, 2026

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द: सचिन पायलट का आयोग पर तीखा हमला #SachinPilot #MeenakshiNatarajan #ElectionCommission
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 9, 2026