हज़ारीबाग: ओबीसी आरक्षण और जातीय जनगणना की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन, 16 सितंबर को राजभवन घेराव
हजारीबाग में ओबीसी आरक्षण और जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ने प्रेस वार्ता की। कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा ने कहा कि जनगणना में ओबीसी की सभी जातियों के लिए अलग कॉलम निर्धारित किया जाए, ताकि उनकी वास्तविक आबादी का आंकड़ा सामने आ सके। उन्होंने आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग उठाई।