मुलताई: RSS मुलताई की शालेय विद्यार्थी शाखा द्वारा नगर में गणेशजी बनाओ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Multai, Betul | Sep 10, 2024 मुलताई नगर में आरएसएस शालेय विद्यार्थी शाखा के द्वारा गणेशजी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर स्थित गायत्री मंदिर में किया गया। जिसमे मिट्टी के गणेशजी एवं गणेशजी के चित्र बनाने के लिए बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला सह शारीरिक प्रमुख संतोष खपरीये ने आज के समय में पीओपी से मूर्ति निर्माण को लेकर होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।