टोंक: सदर थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदेड़ा में कुएं पर पानी की मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Tonk, Tonk | Jun 23, 2025 सदर थाना अधिकारी जयमल सिंह ने रविवार को बताया कि सआदत अस्पताल से सूचना मिली कि ग्राम हरचंदेड़ा निवासी रामलाल पुत्र छीतर प्रजापत की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सआदत अस्पताल पहुंच पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। मृतक खेत के कुए पर लगी मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आ गया था।