टोंक: बरौनी थाना पुलिस ने अवैध चेजा पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किया ज़ब्त
Tonk, Tonk | Jun 22, 2025 बरौनी थाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोहेला रोड से अवैध चेजा पत्थर से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर चालक मालिक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया है।