टोंक: बरौनी थाना पुलिस ने 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Jun 22, 2025 टोंक जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेशानुसार बरौनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व एक मोटरसाइकिल बरामद की है।