टोंक: देवली शहर में बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू और पिस्टल दिखाकर की लूट
Tonk, Tonk | Jun 22, 2025 जिले के देवली शहर में रविवार को एक घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की वारदात करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात नकाबपोश बदमाश स्टेशनरी के व्यापारी सुरेंद्र गोयल के मकान में घुसे व्यापारी की पत्नी तथा वहीं खाना बना रही कमला देवी साहू को बंधक बना लिया लूट की वारदात को अंजाम दिया।