सोमवार की शाम 5 बजे झिंझाना थाने से बताया गया कि एक दिन पूर्व रविवार को जैनपुर छतैला निवासी बीएलओ बबीता ने एसआईआर कार्य के दौरान गांव के ही गुलाब नाम के व्यक्ति पर अभद्रता करने और बीएलओ के बेटे हर्ष के सिर पर वार कर घायल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी ग्रामीण गुलाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।