सरदारशहर: सावर गांव के जीएसएस पर विद्युत समस्या से परेशान किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी, विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के सावर गांव में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर किसानों का आंदोलन तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। सावर जीएसएस पर धरना दे रहे किसानों ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि कि लगातार बिजली कटौती और कमजोर वोल्टेज से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं और मोटरें जल रही हैं। समाधान नहीं होने पर किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।