सरदारशहर: विधुत समस्या से परेशान 15 गांवों के किसानों ने एक्सईएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
सरदारशहर में विद्युत समस्या से परेशान 15 गांवों के किसानों ने सोमवार दोपहर 3 बजे एक्सईएन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उन्हें नियम के मुताबिक 6 घंटे की जगह महज 3-4 घंटे बिजली मिल रही है, वो भी कम वोल्टेज में। इस दौरान विद्युत सप्लाई में बार बार ट्रिपिंग की समस्या भी आ रही है। किसानों ने एक्सईएन एमआर गोयल को ज्ञापन सौंपा।