सरदारशहर: सरदारशहर की मुख्य रास्तों की टूटी सड़कों को लेकर ऑटो चालक यूनियन ने अनिश्चित चक्काजाम हड़ताल शुरू, धरना लगाया
सरदारशहर के मुख्य रास्तों की टूटी सड़कों को सही नहीं किया गया तो आखिरकार ऑटो चालक यूनियन संगठन अब हड़ताल पर उतर आया है। उन्होंने सोमवार सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल शुरू कर दी है। और मजिस्ट्रेट आवास के पास मुख्य रास्ते को जामकर धरना शुरू कर दिया है। जिसके चलते आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।