सरदारशहर: साडासर गांव के समुदायिक भवन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रोष, पंचायत समिति के आगे किया सदबुद्धि यज्ञ
सरदारशहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत साडासर स्थित एक सार्वजनिक सामुदायिक भवन पर गांव के कुछ लोगों की ओर से अवैध अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ ग्रामीणों आक्रोश नजर आ रहा है। रविवार दोपहर 3 बजे पूर्व पंचायत समिति सदस्य भंवरलाल सिहाग के नेतृत्व ग्रामीणों ने पंचायत समिति के आगे प्रशासनिक अधिकारियों के लिए सदबुद्धि यज्ञ किया।