सरदारशहर: ढाणी राणासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 4 शिक्षकों के तबादले के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सरदारशहर के ढाणी राणासर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से चार शिक्षकों के तबादले के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 2 बजे स्कूल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी सुल्तान मेघवाल के अनुसार इस विद्यालय में पहले 8 शिक्षक कार्यरत थे। एक महीने के भीतर चार शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है।