सरदारशहर: प्रताप कॉलोनी स्थित टैगोर इंग्लिश अकैडमी में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
टैगोर इंग्लिश अकैडमी में भी 76वा गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर खुशबू प्रजापत, भावना स्वामी, पार्वती प्रजापत, अक्षरा चौधरी और अनन्या की ओर से शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई।