Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बम्बोरी में सूने किराए के मकान में चोरी, चांदी की पायजेब और नकदी ले उड़े चोर प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी कस्बे में अज्ञात चोरों ने एक सूने किराए के मकान को निशाना बनाते हुए चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मिस्त्री का काम करने वाले उदयलाल जटिया परिवार के साथ सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान चोर मकान में घुसे और अलमारी समेत पूरे घर को खंगाल डाला। चोर करीब 100 ग्राम वजनी चांदी की दो जोड़ी पायजेब और 2 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। परिवार लौटकर घर पहुंचा तो सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #Bambori #Theft #Burglary #Rajasthan #Rajsamand CrimeNews

Dungarpur, Dungarpur | Jul 4, 2026

MORE NEWS

ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, 45 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 45 किलो 360 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार और एस्कॉर्ट कर रही बाइक को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कार चालक समेत दो आरोपी मौके से जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

#Pratapgarh #OperationTrinetra #RajasthanPolice #DrugBust #Opium

ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, 45 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 45 किलो 360 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार और एस्कॉर्ट कर रही बाइक को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कार चालक समेत दो आरोपी मौके से जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। #Pratapgarh #OperationTrinetra #RajasthanPolice #DrugBust #Opium

Dungarpur, Dungarpur | Jul 4, 2026

सिरोही के निजी हॉस्टल में 6 बच्चों से यौन शोषण का आरोप, संचालक पर FIR

सिरोही जिले से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी हॉस्टल में 6 बच्चों के साथ कथित यौन शोषण का खुलासा हुआ है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल कल्याण समिति के औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिनमें हॉस्टल का बिना पंजीकरण संचालित होना भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक छात्रा के यौन शोषण की सूचना ईमेल के जरिए मिलने के बाद जांच की गई, जिसमें 6 बच्चों के शोषण की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हॉस्टल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो कंप्यूटर जब्त किए गए हैं और पिछले एक साल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#Sirohi #Rajasthan #BreakingNews #CrimeNews #ChildSafety ChildProtection

सिरोही के निजी हॉस्टल में 6 बच्चों से यौन शोषण का आरोप, संचालक पर FIR सिरोही जिले से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी हॉस्टल में 6 बच्चों के साथ कथित यौन शोषण का खुलासा हुआ है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल कल्याण समिति के औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिनमें हॉस्टल का बिना पंजीकरण संचालित होना भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक छात्रा के यौन शोषण की सूचना ईमेल के जरिए मिलने के बाद जांच की गई, जिसमें 6 बच्चों के शोषण की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हॉस्टल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो कंप्यूटर जब्त किए गए हैं और पिछले एक साल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। #Sirohi #Rajasthan #BreakingNews #CrimeNews #ChildSafety ChildProtection

Dungarpur, Dungarpur | Jul 4, 2026

माउंट आबू में 'रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर-2026' का आगाज़, अर्जुन राम मेघवाल करेंगे शुभारंभ

माउंट आबू में आज से न्यायिक और विधायी सुधारों पर दो दिवसीय मंथन शुरू हो रहा है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान सरोवर में 'रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर–2026' का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का शुभारंभ करेंगे। सुधारों के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस चिंतन शिविर में देशभर के विशेषज्ञ, न्यायिक अधिकारी और नीति-निर्माता न्यायिक एवं विधायी सुधारों, नवाचारों और भविष्य की दिशा पर मंथन करेंगे।
#MountAbu #ArjunRamMeghwal #LawMinistry #JusticeReforms

माउंट आबू में 'रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर-2026' का आगाज़, अर्जुन राम मेघवाल करेंगे शुभारंभ माउंट आबू में आज से न्यायिक और विधायी सुधारों पर दो दिवसीय मंथन शुरू हो रहा है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान सरोवर में 'रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर–2026' का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का शुभारंभ करेंगे। सुधारों के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस चिंतन शिविर में देशभर के विशेषज्ञ, न्यायिक अधिकारी और नीति-निर्माता न्यायिक एवं विधायी सुधारों, नवाचारों और भविष्य की दिशा पर मंथन करेंगे। #MountAbu #ArjunRamMeghwal #LawMinistry #JusticeReforms

Dungarpur, Dungarpur | Jul 4, 2026

सरकारी नौकरी की खुशी पलभर में मातम में बदली, नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ देर बाद ट्रेन हादसे में पिता की मौत

डूंगरपुर में एक परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। राजपुर निवासी जिम्मी साद को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नियुक्ति पत्र मिला था। घर में सरकारी नौकरी की खुशी मनाई जा रही थी। लेकिन इसी बीच उनके 55 वर्षीय पिता गौतमलाल साद साबेला बायपास के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर  एंबुलेंस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#Dungarpur #Rajasthan #TrainAccident #BreakingNews #GovernmentJob

सरकारी नौकरी की खुशी पलभर में मातम में बदली, नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ देर बाद ट्रेन हादसे में पिता की मौत डूंगरपुर में एक परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। राजपुर निवासी जिम्मी साद को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नियुक्ति पत्र मिला था। घर में सरकारी नौकरी की खुशी मनाई जा रही थी। लेकिन इसी बीच उनके 55 वर्षीय पिता गौतमलाल साद साबेला बायपास के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एंबुलेंस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #Dungarpur #Rajasthan #TrainAccident #BreakingNews #GovernmentJob

Dungarpur, Dungarpur | Jul 4, 2026

बम्बोरी में सूने किराए के मकान में चोरी, चांदी की पायजेब और नकदी ले उड़े चोर प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी कस्बे में अज्ञात चोरों ने एक सूने किराए के मकान को निशाना बनाते हुए चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मिस्त्री का काम करने वाले उदयलाल जटिया परिवार के साथ सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान चोर मकान में घुसे और अलमारी समेत पूरे घर को खंगाल डाला। चोर करीब 100 ग्राम वजनी चांदी की दो जोड़ी पायजेब और 2 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। परिवार लौटकर घर पहुंचा तो सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #Bambori #Theft #Burglary #Rajasthan #Rajsamand CrimeNews - Dungarpur News