सरकारी नौकरी की खुशी पलभर में मातम में बदली, नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ देर बाद ट्रेन हादसे में पिता की मौत
डूंगरपुर में एक परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। राजपुर निवासी जिम्मी साद को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नियुक्ति पत्र मिला था। घर में सरकारी नौकरी की खुशी मनाई जा रही थी। लेकिन इसी बीच उनके 55 वर्षीय पिता गौतमलाल साद साबेला बायपास के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एंबुलेंस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Dungarpur #Rajasthan #TrainAccident #BreakingNews #GovernmentJob