26 नवंबर 1950 को भोपाल में जन्मे एक ऐसे पत्रकार, जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदियों में से एक को होने से पहले ही उसकी चेतावनी दे दी थी।
राजकुमार केसवानी ने 1982 में ही यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की लापरवाही और उससे पैदा होने वाले खतरे को अपनी रिपोर्ट्स के जरिए उजागर किया था। उन्होंने लिखा था – “बचाइए हुजूर, इस शहर को बचाइए।”
उन्होंने बार-बार चेताया, लेकिन उनकी आवाज़ अनसुनी कर दी गई। और फिर 2-3 दिसंबर 1984 की वो काली रात आई, जिसने भोपाल का इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया।
आज उनकी जयंती पर उस पत्रकार को सलाम, जिसने हादसे के बाद नहीं, हादसे से पहले सच बोलने की हिम्मत दिखाई।
राजकुमार केसवानी – एक ऐसी आवाज़, जिसे समय रहते सुन लिया जाता, तो शायद इतिहास कुछ और होता।
#RajkumarKeswani #Bhopal #BhopalGasTragedy #BhopalHistory #Journalism
Huzur, Bhopal | Nov 26, 2026