पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारी, अस्पताल में चल रहा इलाज
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर बेला के पास शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 2:47 बजे मामले की जानकारी पटना सदर एसडीपीओ अभिनव ने दी है।