स्याना: तहसील कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Siyana, Bulandshahr | Oct 1, 2026
तहसील कार्यालय में एसडीएम को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए एसडीएम लाल जी विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा।