कुलपहाड़: जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट, महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पनवाड़ी थाना क्षेत्र का मामला
पनवाड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जियालाल पुत्र खरे निवासी पनवाड़ी ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट की। घर की महिला को भी कुल्हाड़ी से घायल कर दिया।