Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

बिहार: बीहटा सरमेरा यादव चौक के पास रोसू लाल फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदो को खिलाई गई खीर पूरी

Bihar, Nalanda | Apr 21, 2020

MORE NEWS

नालंदा :- श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी ,नालंदा के निदेशानुसार राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों /कर्मियों को बिहारशरीफ से राजगीर मेला क्षेत्र में पहुंचाने हेतु जिला परिवहन विभाग के द्वारा  प्रतिदिन समाहरणालय परिसर , बिहारशरीफ से 5:00 बजे पूर्वाह्न में भी बस खोली जा रही है । ताकि मलमास मेला 2026 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मीगण अपने कार्यों  एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन कर सके ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

नालंदा :- श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी ,नालंदा के निदेशानुसार राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों /कर्मियों को बिहारशरीफ से राजगीर मेला क्षेत्र में पहुंचाने हेतु जिला परिवहन विभाग के द्वारा प्रतिदिन समाहरणालय परिसर , बिहारशरीफ से 5:00 बजे पूर्वाह्न में भी बस खोली जा रही है । ताकि मलमास मेला 2026 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मीगण अपने कार्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन कर सके । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 5, 2026

नालंदा:-  मलमास मेला के शुभ अवसर पर ब्रह्म कुंड में आने वाले दिव्यांगजन, वृद्धजन महिला/ पुरुष श्रद्धालुओं के सहायतार्थ व्हीलचेयर  के माध्यम से पूरी निष्ठा के साथ आपदा मित्रों  द्वारा नियमित रूप से सेवा प्रदान की जा रही है । श्रद्धालुओं की सेवा हेतु जिला प्रशासन नालंदा के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी गण सदैव तत्पर है ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

नालंदा:- मलमास मेला के शुभ अवसर पर ब्रह्म कुंड में आने वाले दिव्यांगजन, वृद्धजन महिला/ पुरुष श्रद्धालुओं के सहायतार्थ व्हीलचेयर के माध्यम से पूरी निष्ठा के साथ आपदा मित्रों द्वारा नियमित रूप से सेवा प्रदान की जा रही है । श्रद्धालुओं की सेवा हेतु जिला प्रशासन नालंदा के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी गण सदैव तत्पर है । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
खेत बचाओ अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दिनाँक:04/06/2026

खेत बचाओ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों के बीच व्यापक जागरूकता प्रसार के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी डाॅ० नितेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में डाॅ० सीमा कुमारी, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, हरनौत, श्री उमेश नारायण उमेश, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, हरनौत, श्री अभिमन्यु कुमार, उप निदेशक(कृषि अभियंत्रण), नालन्दा,  श्री भुदेव राणा, सहायक निदेशक (शष्य), भूमि संरक्षण, नालन्दा, अतिथि विशेषज्ञ के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त कृषि कर्मियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों, प्रगतिशील एवं उत्कृष्ट किसानों के साथ-साथ जिले के खाद विक्रेताओं तथा विभिन्न खाद आपूर्तिकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ किया गया।

 जिला कृषि पदाधिकारी ने बतलाया कि कृषि भूमि, मृदा स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेत बचाओ अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों और कृषि क्षेत्र के सतत विकास से जुड़ा जन-आंदोलन है। इसके माध्यम से किसानों को मृदा संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों एवं कृषि कर्मियों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण, जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग संबंधी विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। वैज्ञानिकों ने बताया कि लगातार रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के असंतुलित प्रयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है, जिससे उत्पादन क्षमता में कमी आती है। इसलिए किसानों को वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप कृषि कार्य करने की आवश्यकता है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान किसानों को मृदा जांच के महत्व, फसल चक्र अपनाने, हरी खाद के उपयोग, जैविक खाद निर्माण, सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित प्रयोग तथा वर्षा जल संरक्षण की तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि बदलती जलवायु परिस्थितियों में कृषि उत्पादन को सुरक्षित रखने के लिए नवीन कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक सलाह को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में उपस्थित कृषि कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गांव स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं तथा खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाएं। उन्हें किसानों के साथ नियमित बैठक, किसान चौपाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया।
जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी कृषि कर्मियों एवं प्रगतिशील किसानों से अपील की कि वे अभियान के संदेशवाहक बनकर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी से ही कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाई जा 1सकती है तथा भावी पीढ़ियों के लिए कृषि संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को भी रखा गया, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान प्रस्तुत किया गया। उपस्थित किसानों ने अभियान के उद्देश्यों की सराहना करते हुए इसे गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी प्रतिभागियों को यह निर्देश दिया गया कि खेत बचाओ अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, मृदा संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Directorate of Soil Conservation, Department of Agriculture, GoB 
Department of Agriculture, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति खेत बचाओ अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित दिनाँक:04/06/2026 खेत बचाओ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों के बीच व्यापक जागरूकता प्रसार के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी डाॅ० नितेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में डाॅ० सीमा कुमारी, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, हरनौत, श्री उमेश नारायण उमेश, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, हरनौत, श्री अभिमन्यु कुमार, उप निदेशक(कृषि अभियंत्रण), नालन्दा, श्री भुदेव राणा, सहायक निदेशक (शष्य), भूमि संरक्षण, नालन्दा, अतिथि विशेषज्ञ के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त कृषि कर्मियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों, प्रगतिशील एवं उत्कृष्ट किसानों के साथ-साथ जिले के खाद विक्रेताओं तथा विभिन्न खाद आपूर्तिकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बतलाया कि कृषि भूमि, मृदा स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेत बचाओ अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों और कृषि क्षेत्र के सतत विकास से जुड़ा जन-आंदोलन है। इसके माध्यम से किसानों को मृदा संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों एवं कृषि कर्मियों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण, जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग संबंधी विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। वैज्ञानिकों ने बताया कि लगातार रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के असंतुलित प्रयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है, जिससे उत्पादन क्षमता में कमी आती है। इसलिए किसानों को वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप कृषि कार्य करने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान किसानों को मृदा जांच के महत्व, फसल चक्र अपनाने, हरी खाद के उपयोग, जैविक खाद निर्माण, सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित प्रयोग तथा वर्षा जल संरक्षण की तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि बदलती जलवायु परिस्थितियों में कृषि उत्पादन को सुरक्षित रखने के लिए नवीन कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक सलाह को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में उपस्थित कृषि कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गांव स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं तथा खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाएं। उन्हें किसानों के साथ नियमित बैठक, किसान चौपाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी कृषि कर्मियों एवं प्रगतिशील किसानों से अपील की कि वे अभियान के संदेशवाहक बनकर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी से ही कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाई जा 1सकती है तथा भावी पीढ़ियों के लिए कृषि संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को भी रखा गया, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान प्रस्तुत किया गया। उपस्थित किसानों ने अभियान के उद्देश्यों की सराहना करते हुए इसे गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को यह निर्देश दिया गया कि खेत बचाओ अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, मृदा संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Directorate of Soil Conservation, Department of Agriculture, GoB Department of Agriculture, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा 
___________

आज दिनांक 4 जून 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा श्री अमित कुमार पटेल द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, नालंदा मो शहनवाज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कराय परसुराय एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अमरेंद्र सिन्हा के साथ मध्य विद्यालय मखदुमपुर, कराय परसुराय का निरीक्षण किया गया। 
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज प्रारंभ किया जाना है, जिसके लिए आवश्यक तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को महाविद्यालय संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, रंग-रोगन एवं आधारभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पुस्तकों के समुचित रख-रखाव नहीं पाए जाने पर विद्यालय प्रधान के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विद्यालय परिसर की चहारदीवारी निर्माण की मांग भी रखी गई, जिस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अवगत कराने की बात कही गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा ___________ आज दिनांक 4 जून 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा श्री अमित कुमार पटेल द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, नालंदा मो शहनवाज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कराय परसुराय एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अमरेंद्र सिन्हा के साथ मध्य विद्यालय मखदुमपुर, कराय परसुराय का निरीक्षण किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज प्रारंभ किया जाना है, जिसके लिए आवश्यक तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को महाविद्यालय संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, रंग-रोगन एवं आधारभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पुस्तकों के समुचित रख-रखाव नहीं पाए जाने पर विद्यालय प्रधान के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विद्यालय परिसर की चहारदीवारी निर्माण की मांग भी रखी गई, जिस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अवगत कराने की बात कही गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jun 4, 2026

नालंदा :- श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी ,नालंदा के निदेशानुसार राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों /कर्मियों को बिहारशरीफ से राजगीर मेला क्षेत्र में पहुंचाने हेतु जिला परिवहन विभाग के द्वारा  प्रतिदिन समाहरणालय परिसर , बिहारशरीफ से 5:00 बजे पूर्वाह्न में भी बस खोली जा रही है । ताकि मलमास मेला 2026 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मीगण अपने कार्यों  एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन कर सके ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

नालंदा :- श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी ,नालंदा के निदेशानुसार राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों /कर्मियों को बिहारशरीफ से राजगीर मेला क्षेत्र में पहुंचाने हेतु जिला परिवहन विभाग के द्वारा प्रतिदिन समाहरणालय परिसर , बिहारशरीफ से 5:00 बजे पूर्वाह्न में भी बस खोली जा रही है । ताकि मलमास मेला 2026 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मीगण अपने कार्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन कर सके । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 4, 2026