सम्भल मैं SP ने दशहरा पर्व के दृष्टिगत थाना चन्दौसी एवं थाना हयातनगर क्षेत्र में रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा दशहरा पर्व के दृष्टिगत थाना चन्दौसी क्षेत्रान्तर्गत रामबाग मंदिर स्थित रावण दहन स्थल एवं थाना हयातनगर क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं आयोजन की तैयारियों का अवलोकन किया गया। साथ ही आयोजनकर्ताओं से वार्ता कर कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
महोदय द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोजन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां रखने के दिशा- निर्देश दिए गए।