सम्भल में थाना नखासा पुलिस ने माल सहित दबोचे चोर वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में थाना नखासा क्षेत्र के नरोत्तम सराय में खाली घर को चोरो ने निशाना बना घर से इन्वर्टर बैटरा, एल सीडी, गैस चूल्हा, सिलेण्डर, व घर के घरेलु बर्तन समेट चोरी कर लिया था जिसकी तहरीर पीड़ित शाह फजल उर्फ बंटी पुत्र जाबिर हुसैन नि० अफजालपुरा ने थाना नखासा पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के नाम कानूनी कार्यवाही की मांग की पीड़ित काम के सिलसिले में ट्रक पर बाहर गया हुआ था और पत्नी अपने मायके गई हुई थी पीड़ित ने गुरुवार को आकर देखा तो घर से सामान चोरी हुआ था जिस पर थाना नखासा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी थाना नखासा पुलिस को चोरों की तलाश में कामयाबी हासिल हुई और मुकदमा कायम होने के दस घण्टे के अंदर ही चोरों को माल शहीत गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए चोरों ने अपना नाम मकसूद पुत्र मकबुल, शरीफ पुत्र जरीफ,थाना नखासा व कासिम वर्ष पुत्र महमूद नि० काशीपुर गड्डा कॉलोनी थाना काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर, बताया पुलिस ने चोरों के पास से चोरी हुआ समान भी बरामद किया। चोरों को पकड़ने वालीटीम में थाना प्रभारी संजय कुमार, उ0नि0 सुधीर कुमार, का0 मोहित, का0 शेखर यादवz व का0 कृष्णा शर्मा मौजूद रहे।