अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में युवती लापता, परिजनों ने युवक पर शक जताया
थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरा से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव अमखिडिया निवासी एक युवक पर युवती को अपने साथ ले जाने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आई।