डुमरांव: सोवां मध्य विद्यालय में अनियमितता: मिड डे मील में दाल में पानी, केला घर ले जाने का प्रबंधन पर आरोप
Dumraon, Buxar | Aug 1, 2026 मध्य विद्यालय सोवां में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। यह वीडियो शनिवार की सुबह 11 बजे का है। छात्रों का कहना है कि नामांकन के लिए पैसे की मांग की जाती है, मध्याह्न भोजन में दाल को अत्यधिक पतला कर दिया जाता है और टॉयलेट की सफाई भी नहीं होती। साथ ही, खेल सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।